रांची, 16 मार्च झारखंड के रांची जिले में हाल ही में दो समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान एक आदिवासी युवक की मौत के सिलसिले में पांच महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो दिन पहले आदिवासी युवक की हत्या में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने नामकुम इलाके में सड़क जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में अवैध बस्तियों को ध्वस्त करने की भी मांग की।
नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी शराब दुकान के पास शुक्रवार को जोरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया।
एक अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान चार लोग घायल हो गए और उनमें से एक सोनू मुंडा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
डीएसपी (मुख्यालय) अमर कुमार पांडे ने कहा, "इस मामले में पांच महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY