देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,262 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 15 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,262 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पोर्ट ब्लेयर, 16 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 15 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,262 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 63 है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।
अधिकारी ने बताया कि सभी नये मामलों की पुष्टि दक्षिण अंडमान जिले में संक्रमितों की संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई।
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 117 मरीज उपचाराधीन हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले से हैं। अन्य दो जिलों उत्तर एवं मध्य अंडमान एवं निकोबार में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।
अधिकारी ने बताया कि चार और लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमण से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 5,082 हो गयी है।
प्रशासन ने अब तक 3,45,485 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 47,000 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

