एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले आए सामने, कुल आकड़ें बढ़कर हुए 1,033

बिहार में एक महिला और नौ नाबालिगों समेत 15 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,033 हो गई है. पटना में दो और रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण एवं सीतामढ़ी जिलों में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है. संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या मुंगेर में है.

बिहार में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले आए सामने, कुल आकड़ें बढ़कर हुए 1,033
Coronavirus in India (Photo Credits: IANS)

पटना, 16 मई: बिहार में एक महिला और नौ नाबालिगों समेत 15 और लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,033 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने बताया कि मधेपुरा में सात, सहरसा में तीन, सुपौल एवं किशनगंज में दो-दो और भोजपुर में एक नया मामला सामने आया है.

कोरोना वायरस बिहार के सभी 38 जिलों में फैल चुका है. कुमार ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘बिहार में कोविड-19 संक्रमण के 15 और मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,033 हो गई. हम उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं.’’ पांच जिलों में सामने आए संक्रमण के इन नए 15 मामलों में से कई नाबालिग हैं.

यह भी पढ़ें: नोएडा: रेड जोन में शामिल गौतम बुद्ध नगर में COVID-19 के 72 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 242 संक्रमित

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बिहार में संक्रमित पाए गए 1,033 लोगों में से 438 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, सात लोगों की मौत हो गई है और 588 लोग अब भी संक्रमित हैं. संक्रमित लोगों में से 449 लोग दिल्ली और मुंबई से आए प्रवासी कर्मी हैं.

पटना में दो और रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण एवं सीतामढ़ी जिलों में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है. संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या मुंगेर में है. मुंगेर में 122, पटना में 100, रोहतास में 77, नालंदा में 66, बक्सर में 59 और बेगुसराय में 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सात केंद्रों में अब तक 42,645 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).