एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 15 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,704 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 15 नए मामले

भोपाल, 21 जुलाई मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,704 तक पहुंच गयी।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है तथा राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है। उनके अनुसार राज्य में वर्तमान में केवल 185 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य के 52 जिलों में से आठ में ही कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये, जबकि 44 जिलों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के तीन नए मामले भोपाल में आए, जबकि इन्दौर में चार, ग्वालियर और शिवपुरी में दो-दो तथा जबलपुर, सिंगरौली, खरगोन व विदिशा में एक-एक नया मामला सामने आया।

उन्होंने कहा कि कुल 7,91,704 संक्रमितों में से अब तक 7,81,007 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 20 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार को केवल 3,027 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ राज्य में अब तक 2,56,95,335 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).