एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 15 और की मौत, 2132 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से इस महमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1665 तक पहुंच गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 15 और की मौत, 2132 नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से इस महमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1665 तक पहुंच गई है।

वहीं, संक्रमण के 2,132 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,61,184 हो गई है।

यह भी पढ़े | झांसी के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 17 साल की लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 15 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1665 हो गयी।

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 338, जोधपुर में 157, बीकानेर में 124, अजमेर में 120, कोटा में 108, भरतपुर में 85 व पाली में 71 मौत हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Case: यूपी की जेल में बंद 4 ‘पीएफआई सदस्यों’ से ED करेगी पूछताछ.

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,37,848 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 2,132 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,61,184 हो गयी जिनमें से 21,671 रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 396, बीकानेर के 353, जोधपुर के 331, अलवर के 159, अजमेर के 88, उदयपुर के 75, नागौर के 67, भीलवाड़ा के 65 नये मरीज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).