एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई. पहले इस हादसे में बस सवार नौ लोगों की मौत की जानकारी मिली थी लेकिन उपचार के दौरान छह और लोगों की मौत के बाद संख्या बढ़कर 15 हो गयी है.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

बाराबंकी (उप्र), 7 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई. पहले इस हादसे में बस सवार नौ लोगों की मौत की जानकारी मिली थी लेकिन उपचार के दौरान छह और लोगों की मौत के बाद संख्या बढ़कर 15 हो गयी है. मृतकों की शिनाख्त अभी तक नही हो पायी हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं.

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कुर्सी देवा रोड से दिल्ली से बहराइच जा रही एक वॉल्वो बस के सामने अचानक एक गाय आ जाने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे जिनमें से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि 27 अन्य घायल हो गये थे जहां इलाज के दौरान छह और लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दोपहर बाद दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है जबकि 11 घायल लोगों का लखनऊ ट्रामा सेंटर में और चार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. इसके अलावा शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Violence: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष लापता, पुलिस ने उसके दो साथियों को किया अरेस्ट

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं.

योगी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).