विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सड़क हादसे में 15 की मौत, 35 जख्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के एक खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक जख्मी हो गए।
इस्लामाबाद, चार मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के एक खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक जख्मी हो गए।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हादसा अटक जिले के हसन अब्दाल राजमार्ग पर हुआ है।
बस लाहौर से खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, बस का चालक अन्य कार से टक्कर को बचाने के चक्कर में गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा।
बचाव दलों ने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 35 से अधिक घायल हुए हैं।
विदेशी पाकिस्तानियों एवं मानव संसाधन विकास पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद जुल्फिकार अब्बास बुखारी ने घटना पर दुख जताया है और नागरिक प्रशासन को पीड़ितों की मदद करने की हिदायत दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

