J&K Fire: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण आग लगने से 15 मकान जलकर खाक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भीषण आग लगने से 15 मकान जलकर खाक हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
जम्मू, 28 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भीषण आग लगने से 15 मकान जलकर खाक हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि पद्दार तहसील के छग-गांधारी क्षेत्र में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह भी पढ़ें : UP: पीलीभीत से रानीपुर स्थानांतरित होंगे 27 बाघ
किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

