विदेश की खबरें | 14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 23 जून को बीजिंग में होगा: चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का 14वां शिखर सम्मेलन 23 जून को बीजिंग में डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसकी मेजबानी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

बीजिंग, 17 जून ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का 14वां शिखर सम्मेलन 23 जून को बीजिंग में डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसकी मेजबानी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

चीन इस साल ब्रिक्स का अध्यक्ष है। चीन के राष्ट्रपति की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो एवं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के भी भाग लेने की उम्मीद है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक बयान में कहा कि शिखर सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन का विषय ‘‘उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत’’ है।

हुआ ने कहा कि साथ ही, ब्रिक्स देशों के नेता और ‘‘प्रासंगिक’’ उभरते बाजारों एवं विकासशील देशों के नेता 24 जून को बीजिंग में वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी शी करेंगे।

‘‘टिकाऊ विकास के लिए 2030 के एजेंडा को संयुक्त रूप से लागू करने को लेकर नए युग के निर्माण के लिए वैश्विक विकास साझेदारी को बढ़ावा’’ देने के विषय पर डिजिटल तरीके से वार्ता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शी 22 जून को डिजिटल तरीके से ब्रिक्स बिजनेस फोरम के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगे और मुख्य भाषण देंगे।

शिखर सम्मेलन से पहले, चीन ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक सहित कई प्रारंभिक बैठकें कीं। भारत के एनएसए अजित डोभाल ने बुधवार को वीडियो लिंक के जरिए ब्रिक्स के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया।

चीन की आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने विचारों का गहन आदान-प्रदान किया और बहुपक्षवाद और वैश्विक शासन को मजबूत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नए खतरों एवं चुनौतियों का जवाब देने जैसे मुद्दों पर आम सहमति जताई।

डोभाल ने पांच देशों के समूह की एक डिजिटल बैठक को संबोधित करने के दौरान बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, बैठक में नए मोर्चे पर प्रशासन को मजबूत करने और सुधार पर भी चर्चा हुई।

सभी पक्षों ने 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सार्थक परिणामों के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की। बैठक में आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर कार्य समूह के काम की समीक्षा की गई, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और साइबर सुरक्षा सहयोग के लिए संयुक्त रूप से योजनाओं और खाका को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की गई और वैश्विक आतंकवाद में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय समन्वय भूमिका को बनाए रखने पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने अधिक समावेशी, प्रतिनिधि और लोकतांत्रिक वैश्विक इंटरनेट शासन प्रणाली का आह्वान किया। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 19 मई को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की डिजिटल बैठक में भाग लिया था।

चीन ने विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के इतर कजाकिस्तान, सऊदी अरब, अर्जेंटीना, मिस्र, नाइजीरिया, सेनेगल, संयुक्त अरब अमीरात और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों के साथ ‘ब्रिक्स प्लस’ की बैठक भी आयोजित की। ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक ने पहले ही बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और उरुग्वे को अपने सदस्यों के रूप में स्वीकार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\