एजेंसी न्यूज

Mumbai Road Accident: इस साल जनवरी से जून तक मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत- CM एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि इस साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस सदस्य अशोक चव्हाण के सवाल के लिखित जवाब में सदन को यह जानकारी दी.

Mumbai Road Accident: इस साल जनवरी से जून तक मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत- CM एकनाथ शिंदे
Eknath Shinde (Photo Credit: ANI)

नागपुर, 12 दिसंबर : महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि इस साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस सदस्य अशोक चव्हाण के सवाल के लिखित जवाब में सदन को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : जाति जनगणना और भागीदारी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू के बारे में बात की जा रही हैं: राहुल गांधी

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में 132 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 147 लोगों की मौत हो गई. ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात अधिकारी पहले ही वाहन निरीक्षण अभियान चला रहे हैं." राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).