एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड लायंस के दो विकेट पर 146 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए के 348 रन के जवाब में इंग्लैंड लायंस ने चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को चाय तक दो विकेट पर 146 रन बना लिये ।

खेल की खबरें | इंग्लैंड लायंस के दो विकेट पर 146 रन

नॉर्थम्पटन, सात जून भारत ए के 348 रन के जवाब में इंग्लैंड लायंस ने चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को चाय तक दो विकेट पर 146 रन बना लिये ।

एमिलियो गे 79 गेंद में 46 रन बनाकर और जोर्डन कॉक्स दस के स्कोर पर क्रीज पर हैं । इंग्लैंड लायंस भारत ए के स्कोर से 202 रन पीछे है । बारिश के कारण चाय का ब्रेक समय से पहले लेना पड़ा ।

अंशुल कम्बोज ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए बेन मैकिनी (12) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवाया । इससे पहले मैकिनी को आठवें ओवर में प्वाइंट पर जीवनदान मिला था । लंच के बाद तुषार देशपांडे ने टॉम हैंस को आउट करके दूसरे विकेट की 94 रन की साझेदारी को तोड़ा । विकेट के पीछे जुरेल ने ही उनका कैच लपका ।

हैंस ने 88 गेंद में नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाये ।

इससे पहले भारत ए ने सात विकेट पर 319 रन से आगे खेलते हुए अपने स्कोर में 29 रन और जोड़े । तनुष कोटियान 37 गेंद में 15 रन बनाकर और कम्बोज दो रन पर आउट हो गए ।

जोशुआ टंग ने दोनों को आउट किया और तुषार देशपांडे (11) के रन आउट में भी अहम भूमिका निभाई । खलील अहमद सात रन बनाकर नाबाद रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).