देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1450 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1,450 नए मामले सामने आए जिससे महानगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.61 लाख से अधिक हो गयी। इस तरह, अगस्त में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1,450 नए मामले सामने आए जिससे महानगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.61 लाख से अधिक हो गयी। इस तरह, अगस्त में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए हैं ।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16 और मरीजों की मौत हो गयी। शहर में अब तक 4,300 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी के कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की रिपोर्ट गलत: रणदीप सिंह सुरजेवाला: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 12,470 रैपिड एंटीजन जांच की गयी और आरटी-पीसीआर तथा अन्य विधि से 6,261 जांच की गयी।

शहर में अब तक 14,31,094 जांच हो चुकी है ।

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद, पार्टी नेताओं की अलग- अलग राय- कई उठा रहे राहुल गांधी के पक्ष में आवाज.

दिल्ली में एक अगस्त के बाद से संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढाव हो रहा है । शहर में एक अगस्त को 1118 मामले आए तो अगले तीन दिन तक एक हजार से नीचे यानि तीन अंकों में मामले आए ।

इसके बाद पांच अगस्त से नौ अगस्त के बीच फिर से मामले बढ़ने लगे और 10 अगस्त को 707 मामले आए ।

शहर में 11 अगस्त से 22 अगस्त के बीच 1000 से कम मामले आए । इस दौरान 13 अगस्त को 956 मामले,16 अगस्त को 652 मामले, 17 अगस्त को 787 मामले आए ।

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 1,61,466 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार 11,778 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,45,388 मरीज ठीक हो चुके हैं। घर पर पृथक-वास में 5896 मरीज हैं।

शहर में अभी निषिद्ध क्षेत्रों की संख्‍या 627 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video From Pakistan: कंगाल पाकिस्तान के पंजाब में गटर के ढक्कन चोरी से सरकार परेशान, मरियम नवाज़ बोलीं, रोकने के लिए लाया जाएगा कड़ा कानून, होगी 10 साल की जेल

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Preview: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Rose Day 2026 Messages: हैप्पी रोज डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\