देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 144 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 144 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 8,176 पर पहुंच गए।
आइजोल, 13 मई मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 144 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 8,176 पर पहुंच गए।
राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में बताया कि तीन मामलों की पुष्टि ‘ट्रूनैट’ जांच के जरिए हुई जबकि 141 मामले रैपिड एंटीजन जांच में सामने आए।
बयान के अनुसार, 144 नए मामलों में आइजोल जिले में 86, चम्फई में 32, कोलासिब में 13, सेरचिप में पांच, लॉन्गतलई में तीन, लुंगलेई में एक और सिआहा तथा मामित जिलों में दो-दो मामले सामने आए।
इसमें कहा गया कि 23 से अधिक बच्चे और सात वरिष्ठ नागरिक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
मिजोरम में अभी 2,033 लोग कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं जबकि 6,120 इस बीमारी से उबर चुके हैं।
राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 23 है।
अभी तक कोविड-19 के लिए 3,39,065 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 1,961 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजाव्मी ने कहा कि 2,30,103 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 51,445 लोगों ने बुधवार तक दोनों खुराक ले ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

