देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,439 नए मामले सामने आए, दो और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर मंगलवार तक प्रदेश में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 894 हो गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 29 सितम्बर बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर मंगलवार तक प्रदेश में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 894 हो गयी है।

वहीं, इस अवधि में 1,439 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक कोविड-19 के शिकार हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,81,471 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Earthquake In Gujarat: गुजरात के राजकोट जिले में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 मापी गई.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पटना एवं सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। इसके साथ प्रदेश में इस महमारी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 894 हो गयी।

बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,439 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक 1,81,471 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Sharad Navratri 2020: महाराष्ट्र में इस साल शारदीय नवरात्रि में डांडिया व गरबा कार्यक्रम पर बैन, घर पर मां दुर्गा की 2 फीट और पंडालों में 4 फीट से कम की मूर्तियों को रखने की अनुमति.

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,44,535 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1,702 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 71,34,767 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 1,67,890 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,686 है। राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर 92.52 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\