एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 1,421 नये मामले, 88 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बुधवार को कोविड-19 के 1,421 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,16,524 हो गई है।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 1,421 नये मामले, 88 मरीजों की मौत

तिरुवनंतपुरम, नौ मार्च केरल में बुधवार को कोविड-19 के 1,421 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,16,524 हो गई है।

केरल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में संक्रमण से 88 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 66,462 हो गई।

मौत के नये मामलों में 71 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन्हें केंद्र के नए दिशा-निर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद अपील के आधार पर कोविड-19 से होने वाली मौतों में शामिल किया गया है, जबकि 13 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,130 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 64,37,366 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,879 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 304 नये मामले सामने आए। इसके बाद कोट्टयम में 161 जबकि तिरुवनंतपुरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 149 नये मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 29,754 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 43,384 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1,095 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).