एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 141 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 141 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,56,899 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 141 नए मामले, दो मरीजों की मौत

भोपाल, 10 फरवरी मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 141 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,56,899 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण की वजह से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,827 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में संक्रमण से भोपाल और अलीराजपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मरीजों की मौत इंदौर में हुई, जबकि भोपाल में 617, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 228 लोगों की मौत हुई। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई है।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 39 नये मामले इंदौर से आये, जबकि भोपाल में 35 नये मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,56,899 संक्रमितों में से अब तक 2,51,121 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 1,951 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 175 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).