एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,079 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,079 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से तेरह मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,079 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

जयपुर, 20 जनवरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,079 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से तेरह मरीजों की मौत हो गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,079 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में राजधानी जयपुर में 2919, अलवर में 1410, जोधपुर में 851, भरतपुर में 841, उदयपुर में 810, कोटा में 716, अजमेर में 570 और चित्तौड़गढ़ में 512 संक्रमित शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, आज राज्य में 10,528 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। इस समय राज्य में 78,099 वायरस संक्रमित उपचाराधीन हैं।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है। जिनमें बीकानेर, जयपुर, कोटा में दो-दो, बाड़मेर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, राजसमंद में एक-एक मरीज की मौत शामिल है।

राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 9044 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).