विदेश की खबरें | चीन में खदान के ढहने से 14 कर्मी फंसे, बचाव कार्य जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी समाचारपत्र ‘चाइना डेली’ ने बताया कि गुइझोउ प्रांत में सान्हे शुनशुन कोयला खदान के भीतर के रास्ते की छत शुक्रवार सुबह ढह गई।

सरकारी समाचारपत्र ‘चाइना डेली’ ने बताया कि गुइझोउ प्रांत में सान्हे शुनशुन कोयला खदान के भीतर के रास्ते की छत शुक्रवार सुबह ढह गई।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, घटनास्थल पर 500 से अधिक बचावकर्मियों और 80 से अधिक आपात वाहनों को भेजा गया है।

यह बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि खदान के प्रवेश से करीब तीन किलोमीटर दूर छत ढही है और छत का जो हिस्सा ढहा है, वह काफी बड़ा बताया जा रहा है।

बचावकर्मी निकास बिंदु से खदान की दीवारों के पास खुदाई करने का प्रयास कर रहे हैं। बचावकर्मी शनिवार शाम साढ़े छह बजे तक केवल सात मीटर मार्ग ही बना पाए थे।

बचाव दल के प्रमुख हुआंग हुआ के हवाले से कहा गया कि बचावकर्मियों को बहुत तेज गति से काम करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक आशा की किरण है, हमें फंसे हुए खनिकों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश करनी चाहिए।’’

चीन की कोयला खदान दुनिया की सबसे खतरनाक खदानों में शामिल हैं, जिनमें विस्फोट और गैस लीक होने की घटनाएं अकसर होती रहती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\