देश की खबरें | पाक में पोलियो रोधी दल पर हमले में 14 लोग घायल : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पोलियो रोधी दलों पर तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान सेना के आठ सैनिकों और दो पुलिस कर्मियों सहित कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पेशावर, 30 नवंबर देश के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पोलियो रोधी दलों पर तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान सेना के आठ सैनिकों और दो पुलिस कर्मियों सहित कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पहली घटना में, अज्ञात आतंकवादियों ने अशांत बन्नू जिले में पोलियो टीकाकरण दल पर गोलीबारी की, जिसमें ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों में से एक को पेशावर अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
आतंकवादियों ने पोलियो की खुराक पिलाने के अभियान के दौरान दल पर हमला किया। घटना के कारण अभियान को बाद में स्थगित कर दिया गया।
एक अन्य घटना में, खैबर कबायली जिले की तिराह घाटी में हथियारबंद लोगों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें छह सैनिक घायल हो गए।
गोलीबारी के दौरान वैन में सवार चार लोग भी घायल हो गए।
एक अन्य घटना में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने बन्नू जिले के टौडा चीना में सुरक्षा बलों की एक जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

