विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सड़क दुर्घटना में छह बच्चों सहित 14 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस्लामाबाद, 10 जुलाई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकारी एम्बुलेंस एवं बचाव सेवा 'रेस्क्यू 1122' के अनुसार, नीलम घाटी जिले के डोलियान क्षेत्र में लाईसवा बारी दर्रा रोड से गुजरते समय वाहन के एक खाई में गिर जाने से यह हादसा हुआ।
घायलों सहित दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और वे लीपा घाटी से मुजफ्फराबाद की ओर जा रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में वाहन चालक, छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं तथा उनके शवों को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात है जिसका मुख्य कारण खस्ताहाल सड़कें और यातायात कानूनों व सुरक्षा मानकों का उपयुक्त क्रियान्वयन नहीं किया जाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

