देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के 25 में से 14 जिले मलेरिया मुक्त होने के पात्र हैं: एनसीवीबीडीसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के 25 में से 14 जिले अब मलेरिया मुक्त प्रमाणीकरण के लिए पात्र हैं।
ईटानगर, 15 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश के 25 में से 14 जिले अब मलेरिया मुक्त प्रमाणीकरण के लिए पात्र हैं।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केटी मुलुंग ने मंगलवार को यह बात कही।
वह ईटानगर के समीप नाहरलागुन में इस केंद्र द्वारा वेक्टर जनित रोगों पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य समीक्षा बैठक के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यह बैठक मलेरिया उन्मूलन की दिशा में राज्य के प्रयासों के मूल्यांकन और वेक्टर जनित रोगों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा पर केंद्रित है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यालयों (शिलांग और गुवाहाटी) की अतिरिक्त वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जुलियाना लिंग्वा ने राज्य में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी की सराहना की।
लिंग्वा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों के समर्पण को दिया।
उन्होंने मलेरिया उन्मूलन प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए उचित दस्तावेज़ीकरण के महत्व पर भी जोर दिया।
यह बैठक 17 अक्टूबर को समाप्त होगी जिसमें मलेरिया मुक्त अरुणाचल प्रदेश से संबंधित रणनीतियों की समीक्षा की जाएगी और इस दिशा में अबतक मिली प्रगति और तेज के लिए कार्रवाई योग्य योजनाएं बनाई जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)