देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में 14 अधिकारियों का तबादला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के इतने ही अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें विभिन्न विभागों में तैनात कर दिया।
जम्मू, 10 फरवरी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के इतने ही अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें विभिन्न विभागों में तैनात कर दिया।
सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) सचिव पीयूष सिंगला द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में 1993 बैच के धीरज गुप्ता का तबादला आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद से करके उन्हें वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग का प्रमुख सचिव के तौर पर तैनात किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी एच. राजेश प्रसाद, जो बिजली विकास विभाग में प्रमुख सचिव थे, अब अगले आदेश तक आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव का पदभार संभालेंगे।
2001 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा का तबादला कर उन्हें जीएडी के आयुक्त-सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार बिधूड़ी का तबादला कर उन्हें कश्मीर का मंडलायुक्त बनाया गया है।
आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी को पूर्णकालिक आधार पर युवा सेवा तथा खेल विभाग के सचिव के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।
2012 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद आबिद रशीद शाह का तबादला कर उन्हें संस्कृति विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
आदेश में कहा गया है कि 2012 बैच के आईएएस अधिकारी पीयूष सिंगला का तबादला कर उन्हें राजस्व विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश मिन्हास को “सिडको” के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त थे। वे अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अलावा “सिकोप” के प्रबंध निदेशक के पद का प्रभार भी संभालेंगे।
आदेश में कहा गया है कि रमन कुमार केसर (जेकेएएस) का तबादला कर बिजली विकास विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापन किया गया। दीपिका कुमारी शर्मा (जेकेएएस) का तबादला कर उन्हें जल शक्ति विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
आदेश के अनुसार, गुलाम नबी इत्तू (जेकेएएस) को स्थानांतरित कर जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के तौर पर और शब्बीर हुसैन भट (जेकेएएस) को ग्रामीण विकास, कश्मीर के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
इमाम दीन (जेकेएस) को स्थानांतरित कर जम्मू-कश्मीर बागवानी, उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया, जबकि रजनीश गुप्ता (जेकेएएस) को हिमायत के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
शफत सुल्तान (जेकेएएस) का तबादला कर दिया गया है और वह जीएडी में समायोजन के अगले आदेशों का इंतजार करेंगे, जबकि अमित वरमानी (जेकेएएस) को जीएडी के अतिरिक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)