एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,119 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,119 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,119 हुई
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

पोर्ट ब्लेयर, सात जून अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,119 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से दो लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य की पुष्टि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 122 बनी हुई है।

इस दौरान कम से कम 18 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,894 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 103 है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन रोग के प्रसार पर नियंत्रण को लेकर सख्त है और उसने ‘ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटिंग’ का तरीका अपनाया है। अंडमान आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य है।

सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने लोगों से वायरस के प्रसार को रोकने में प्रशासन की मदद का अनुरोध किया है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है।

दक्षिण अंडमान अभी सबसे अधिक प्रभावित जिला है। यहां संक्रमण के 97 मामले हैं। सिंह ने कहा, ‘‘हालांकि दक्षिण अंडमान में मामलों में कमी आयी है लेकिन प्रशासन कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। सख्त निगरानी की जा रही है।’’

अब तक कुल 1,27,970 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिसमें 17,394 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

अंडमान निकोबार प्रशासन ने अब तक 3,90,574 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).