देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 967 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद इस पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 967 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 26 अगस्त मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद इस पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 967 हो गई।

राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार छह नए मामले आइजोल जिले, दो मामले सेरछिप और तीन-तीन मामले कोलासिब और ममीत जिले से आए हैं।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मंत्री असलम शेख ने कहा-जब तक सीबीआई इस केस के बारे में कुछ नहीं बताती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नए संक्रमित मरीजों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान और एक स्वयंसेवक शामिल हैं। दोनों ने पिछले कुछ दिनों में कोई यात्रा नहीं की थी।

बयान के अनुसार बाकी मरीज पश्चिम बंगाल, गोवा, असम और कर्नाटक से मिजोरम लौटे हैं।

यह भी पढ़े | Chennai: चेन्नई में 94 साल की बुजुर्ग महिला और 71 साल की बेटी ने कोरोना वायरस को दी मात.

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 के 503 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में अब तक कुल 35,214 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\