देश की खबरें | तेलंगाना में 14 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी समूह के 14 सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

हैदराबाद, छह मई तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी समूह के 14 सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

भाकपा (माओवादी) छत्तीसगढ़ का प्रतिबंधित संगठन है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एरिया कमेटी के दो सदस्यों (एसीएम) सहित 14 लोगों ने माओवाद का रास्ता छोड़कर अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने (माओवादियों ने) भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने वाले सदस्यों के लिए कल्याणकारी उपायों और पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ‘ऑपरेशन चेयुथा’ कार्यक्रम के तहत आदिवासी समुदायों के लिए विकास व कल्याण पहल के बारे में जानने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस ने आत्मसमर्पण करने और सामान्य जीवन में लौटने की इच्छा रखने वाले अन्य माओवादियों से सीधे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से अपने निकटतम थाने या वरिष्ठ जिला अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू