एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पश्चिमी थाईलैंड में बस दुर्घटना में 14 की मौत, 30 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा प्रचुआप खिरी खान प्रांत में उस वक्त हुआ जब बस बैंकॉक से सुदूर दक्षिण में सोंगखला प्रांत की ओर जा रही थी। बस में 49 लोग सवार थे। अचानक बस सड़क से हटकर हाट वानाकोर्न नेशनल पार्क के पास एक पेड़ से टकरा गयी।

विदेश की खबरें | पश्चिमी थाईलैंड में बस दुर्घटना में 14 की मौत, 30 से अधिक घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा प्रचुआप खिरी खान प्रांत में उस वक्त हुआ जब बस बैंकॉक से सुदूर दक्षिण में सोंगखला प्रांत की ओर जा रही थी। बस में 49 लोग सवार थे। अचानक बस सड़क से हटकर हाट वानाकोर्न नेशनल पार्क के पास एक पेड़ से टकरा गयी।

प्रचुआप खिरी खान प्रांत थाईलैंड और म्यांमा की खाड़ी के बीच फैले तट पर स्थित है।

हुआय यांग पुलिस थाने के अधीक्षक कर्नल वीरापत केटेसा ने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि बस चालक सो गया होगा, जिससे यह दुर्घटना हुई।”

उन्होंने कहा कि अधिकारी चालक के रक्त के परीक्षण के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। चालक हादसे में बच गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है।

वीरापत ने कहा कि अधिकतर पीड़ित थाईलैंड के निवासी हैं तथा कुछ लोग म्यामां के नागरिक हैं।

'सवांग रूंगरुएंग रेस्क्यू फाउंडेशन' के अनुसार, लगभग 35 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).