एजेंसी न्यूज

छत्तीसगढ़ में बीएसएफ के 14 कर्मी पृथक-वास में रखे गए

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन जवानों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीएसएफ के 14 कर्मी पृथक-वास में रखे गए
जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल आगरा से लौटे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 14 जवानों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के कारण पृथक-वास में रखा गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन जवानों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

ये जवान आगरा के पुलिस लाइन इलाके में 20 दिन रहने के बाद बल के एक ट्रक में सवार होकर शनिवार को भिलाई पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिली है कि आगरा शिविर में स्थानीय पुलिस का रसोइया कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद सभी 14 जवानों की जांच की गई और इसके बाद इनमें से दो को दुर्ग जिले के एक पृथक-वास केंद्र भेज दिया गया जबकि शेष को भिलाई इस्पात संयंत्र के एक केंद्र में पृथक-वास में रखा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के रसोइए से इन जवानों को भी संक्रमण होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बंद के दौरान जवानों के आवागमन को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को बल के मुख्यालय को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए, क्योंकि इस प्रकार की कुछेक घटनाओं के कारण अर्द्धसैन्य बल को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).