एजेंसी न्यूज

बिहार के 14.5 लाख लोगों को राशन का लाभ नहीं मिल रहा, नीतीश हस्तक्षेप करें : चिराग पासवान

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है।

बिहार के 14.5 लाख लोगों को राशन का लाभ नहीं मिल रहा, नीतीश हस्तक्षेप करें : चिराग पासवान
जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि 14.5 लाख लोग लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही राशन सुविधा का लाभ नहीं हासिल कर पा रहे हैं क्योंकि अभी उन्हें राज्य सरकार से राशन कार्ड नहीं मिल पाया है ।

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने तमाम प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है जिसमें लगभग 14.5 लाख बिहार प्रदेश के लाभार्थियों की है ।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके कारण बिहार के इन गरीब लोगों को राशन मुहैया कराने में परेशानी बनी हुई है ।

चिराग की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उनके पिता एवं खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने राज्यों से इन लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिल सके ।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है जल्द नीतीश कुमार इस पर कदम उठाएँगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).