देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 13,984 नये मामले, 118 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में लगातार छह दिनों तक कोविड-19 के 20 हजार से अधिक नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के नये मामलों की संख्या 13,984 रही, इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,25,473 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, दो अगस्त केरल में लगातार छह दिनों तक कोविड-19 के 20 हजार से अधिक नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के नये मामलों की संख्या 13,984 रही, इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,25,473 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 118 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,955 पहुंच गयी।
केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,65,322 हो गयी है। बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 15,923 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 32,42,684 हो गयी।
सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक त्रिशूर जिले में संक्रमण के सर्वाधिक 2,350 नये मामले सामने आए, इसके बाद मलाप्पुरम में 1,925, कोझिकोड में 1,772, पलक्कड़ में 1,506, एर्नाकुलम में 1,219 और कोल्लम में कोरोना वायरस संक्रमण के 949 नये मामले सामने आए।
राज्य में अब तक 2,75,15,603 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 1,27,903 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। केरल में संक्रमण की दर घटकर 10.93 प्रतिशत हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

