देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,391 नए मामले, कर्नाटक में 1,247 नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,391 नए मरीज सामने आए, जबकि 15 और संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 1,247 नए मरीज सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई/बेंगलुरु, चार दिसंबर तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,391 नए मरीज सामने आए, जबकि 15 और संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 1,247 नए मरीज सामने आए।

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कुल मामले 7,87,554 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 11,762 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | हैदराबाद GHMC चुनाव में टीआरएस 55 , बीजेपी 48, AIMIM 44 और कांग्रेस को 2 सीटों पर मिली जीत: 4 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में बताया गया है कि 1,426 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 7,64,854 हो गई है। वहीं राज्य में 10,938 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आये तथा 13 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,90,360 पर पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या 11,834 हो गई।

यह भी पढ़े | किसके आदेश पर लालू प्रसाद यादव को रिम्स निदेशक के बंगले में स्थानांतरित किया गया: उच्च न्यायालय.

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, आज 877 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 8,53,461 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार, राज्य में अभी 25,046 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\