एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 13,772 नये मामले, 142 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 13,772 नये मामले, 142 मरीजों की मौत

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 13,772 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.25 लाख हो गयी जबकि 142 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 14,250 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11,414 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 29,00,600 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,10,136 हो गयी है।

नये मामलों में मलाप्पुरम में सर्वाधिक 1981 नए मरीज मिले। इसके बाद कोझिकोड में 1708, त्रिशूर में 1403 जबकि एर्नाकुलम में संक्रमण के 1323 नये मामले सामने आए।

केरल में अब तक कुल 2.40 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,27,152 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। राज्य में संक्रमण की दर 10.83 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में कम से कम 3,91,444 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 24,509 लोगों को अस्पतालों में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).