एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस के 1,376 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,376 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,000 से अधिक हो गई और 10 और लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 140 हो गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस के 1,376 नये मामले सामने आये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 26 जुलाई ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,376 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,000 से अधिक हो गई और 10 और लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 140 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक 25,389 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पृथक केंद्रों में संक्रमण के 917 मामले सामने आए और स्थानीय स्तर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से 459 लोग संक्रमित हुए।

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 9,431 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 3.75 लाख के पार.

ओडिशा का गंजाम जिला इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है जहां इस महामारी के 484 नये मामले सामने आये है। इसके बाद खुर्दा (187), क्योंझर (103), पुरी (91), कटक (75) और गजपति (74) में रविवार को संक्रमण के मामले सामने आए।

संक्रमण के नए मामले राज्य के सभी 30 जिलों में सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिन 10 संक्रमितों की मौत हुई है, उनमें से छह लोगों की मौत गंजाम में हुई। खुर्दा में दो और गजपति एवं सुंदरगढ़ में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

गंजाम में इस संक्रमण से अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है और जिले में अब तक संक्रमण के 8,678 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य में इस समय 9,286 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 15,929 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).