एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 13,756 नए मामले, 104 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 13,756 नए मामले, 104 मरीजों की मौत
Corona

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,392 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक 14,87,382 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 79,564 नमूनों की जांच की गयी। संक्रमण की दर 17 प्रतिशत हो गयी है।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गयी जोकि अब 1,73,622 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 2,301 मामले जबकि चित्तूर में 2,155 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा पश्चिम गोदावरी जिले में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).