विदेश की खबरें | साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान श्रीलंका में 137 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग ने ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में शामिल 137 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 28 जून श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग ने ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में शामिल 137 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी।

‘डेली मिरर’ अखबार ने पुलिस प्रवक्ता एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) निहाल थलदुवा के हवाले से बताया कि इन लोगों को बृहस्पतिवार को कोलंबो के उपनगरीय इलाकों मडीवेला और बट्टारामुल्ला तथा पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो से गिरफ्तार किया गया।

थलदुवा ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​ने इन इलाकों में एक साथ छापेमारी की और इस दौरान 158 मोबाइल फोन, 60 डेस्कटॉप और कई लैपटॉप जब्त किए।

पुलिस के अनुसार नेगोम्बो से 55 संदिग्धों को 55 मोबाइल फोन और 29 लैपटॉप के साथ हिरासत में लिया गया।

इसी तरह कोच्चिकाडे में अधिकारियों ने 53 व्यक्तियों को पकड़ा और 31 लैपटॉप एवं 58 मोबाइल जब्त किये।

मडीवेला में अभियान के दौरान 13 संदिग्धों को गिरफ्त में लिया गया और उनके पास से आठ लैपटॉप एवं 38 मोबाइल बरामद किये गये।

थानालगामा में 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और आठ लैपटॉप एवं 38 मोबाइल जब्त किये गये।

एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये संदिग्ध पुरूष हैं।

यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई जिसने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर संवाद करने के लिए उसे नकद राशि दिए जाने का वादा करके एक व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया था।

पुलिस जांच में ऐसी साजिश का पता चला जिसके जरिए पीड़ितों को शुरुआती भुगतान के बाद धनराशि जमा करने के लिए मजबूर किया जाता था।

समाचार पत्र के अनुसार, पेराडेनिया में एक व्यक्ति और उसके बेटे ने धोखेबाजों की मदद करने की बात स्वीकार की।

उसने बताया कि नेगोम्बो में एक आलीशान मकान पर छापेमारी के दौरान मिले महत्वपूर्ण सबूतों के आधार पर शुरुआत में 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया और 57 फोन एवं कंप्यूटर जब्त किए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में स्थानीय और विदेशी दोनों शामिल हैं।

ऐसा संदेह है कि आरोपी वित्तीय धोखाधड़ी, अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू