देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 135 नये मामले, दो मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 135 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,405 हो गयी जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 5,099 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
रांची, 20 जून झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 135 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,405 हो गयी जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 5,099 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 28 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद हजारीबाग में 15 जबकि रांची में 10 नये मामले सामने आए। झारखंड में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,639 हो गयी है। बीते 24 घंटे में 305 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3,37,667 हो गयी है।
झारखंड में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.04 प्रतिशत हो गयी है।
राज्य में अब तक 93.42 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 44,086 नमूनों की बीते 24 घंटे में जांच हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

