देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना के 1,349 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 1,25,096 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,349 नए मामले सामने आए जिससे नगर में संक्रमितों की कुल संख्या 1.25 लाख से अधिक हो गयी। वहीं, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 3,690 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,349 नए मामले सामने आए जिससे नगर में संक्रमितों की कुल संख्या 1.25 लाख से अधिक हो गयी। वहीं, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 3,690 हो गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Amarnath Yatra 2020: कोरोना महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार नौ दिनों तक नए मामलों की संख्या 1,000 से 2,000 के बीच रही और सोमवार को इसमें और भी कमी आयी थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 954 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 27 मरीजों की मौत हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,288 हो गयी, जो सोमवार को 15,166 थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने कहा, पार्टी से विश्वासघात करने वाले जनता के सामने अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को सबसे अधिक 3,947 नए मामले सामने आए थे।

ताजा बुलेटिन के अनुसार नगर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,690 हो गई है और संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,25,096 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\