एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1345 नए मामले, 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1345 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,17,302 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1345 नए मामले, 11 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, आठ दिसंबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1345 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,17,302 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,358 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: आप का केंद्र पर आरोप, CM केजरिवाल को 2 दिन से किया हाउस अरेस्ट, पुलिस किसी से मिलने नही दे रही.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में दो और खरगोन, रतलाम, रायसेन, एवं पन्ना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 792 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 533 उज्जैन में 100, सागर में 144, जबलपुर में 228 एवं ग्वालियर में 186 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Jharkhand: पत्नी ने पति की हत्या के लिए दी 5 लाख की सुपारी, पुलिस ने ऐसे बचाई जान.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 516 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 315, ग्वालियर में 43 और जबलपुर में 49 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,17,302 संक्रमितों में से अब तक 2,00,664 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,280 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).