देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में पांच महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में करीब पांच महीनों में 14 अलग-अलग अभियानों के तहत 38 महिलाओं और 43 नाबालिगों सहित 134 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में करीब पांच महीनों में 14 अलग-अलग अभियानों के तहत 38 महिलाओं और 43 नाबालिगों सहित 134 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान 27 दिसंबर, 2024 से 10 जून के बीच चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 134 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई और उनका निर्वासन हुआ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, ‘‘दक्षिण जिले की कई टीम ने आधार और मतदाता पहचान पत्र की जांच सहित संवदेनशील इलाकों में कठोर सत्यापन किया। ये अभियान बगैर दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रवेश बिंदुओं पर नजर रखने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थे।’’

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विदेशी नागरिक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और आधार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किये गए हैं।

संगम विहार, फतेहपुर बेरी, लोधी कॉलोनी और मैदान गढ़ी सहित कई पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारी ने बताया कि संगम विहार में एक मामले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। फतेहपुर बेरी में एक मामले में दो लोगों को पकड़ा गया, जबकि लोधी कॉलोनी पुलिस ने एक अन्य मामले में आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। मैदान गढ़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान