देश में कोरोना वायरस से 13,387 लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या 437 पहुंची
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11,201 हैं और 1,748 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 13,387 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 437 तक पहुंच गई है।
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11,201 हैं और 1,748 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।
कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं।
बृहस्पतिवार शाम से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें से सात महाराष्ट्र में, छह दिल्ली में, तीन पश्चिम बंगाल में और एक तमिलनाडु में हुईं।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली में 38, गुजरात में 36 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं।
तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में चार मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई हैं।
वहीं पीटीआई- के बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों के अनुसार 444 मौतें हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

