एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 1,335 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,335 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,25,775 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 13,672 रह गयी।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 1,335 नए मामले

नयी दिल्ली, एक अप्रैल भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,335 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,25,775 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 13,672 रह गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 52 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,181 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 635 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। दैनिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,90,922 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 184.31 करोड़ खुराकें दी गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन 52 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 48 की मौत केरल में हुई। महामारी से अभी तक कुल 5,21,181 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,47,783 की मौत महाराष्ट्र में, 67,913 की मौत केरल में, 40,054 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,152 की दिल्ली, 23,495 की उत्तर प्रदेश और 21,197 की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).