विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 के 132 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 55,000 के करीब पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 132 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले 54,929 तक पहुंच गए। संक्रमितों में छह लोग बाहर से आये हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सिंगापुर, आठ अगस्त सिंगापुर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 132 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले 54,929 तक पहुंच गए। संक्रमितों में छह लोग बाहर से आये हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए संक्रमितों में से अधिकतर विदेशी श्रमिक डॉर्मिटरी में रहने वाले कार्य परमिट धारक हैं।
यह भी पढ़े | Rainfall in South Korea: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के 21 लोगों की हुई मौत.
मंत्रालय ने बताया कि सामुदायिक प्रसार का कोई मामला सामने नहीं आया है
उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 132 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,929 हो गई है।
यह भी पढ़े | ढाका: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम का प्रमुख आतंकी गिरफ्तार.
मंत्रालय ने बताया कि बाहर से आये लोगों को सिंगापुर पहुंचने पर घर में पृथक रहने के लिए कहा गया था।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने शुक्रवार को डॉर्मिटरी में रहने वाले सभी प्रवासी कामगारों की कोविड-19 जांच पूरी कर ली है।
शुक्रवार को 281 लोगों की अस्पतालों से छुट्टी के साथ ही देश में अब तक 48,297 मरीज पूरी तरह से बीमारी से उबर चुके हैं।
अब कुल 124 मरीज अस्पताल में हैं, जबकि 6,334 हल्के लक्षणों वाले लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

