देश की खबरें | ट्रक से 1300 किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 1300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब दो करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है।

महासमुंद, 26 जून छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 1300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब दो करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 1300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी अतिश कुमार सिंह (23) और बिहार के गोपालगंज निवासी हरिलाल (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ट्रक से गांजे की तस्करी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया तथा वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक में फूलगोभी के नीचे छिपा कर रखा गया गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति वाहन से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस दल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अतिश सिंह बताया। वहीं पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक हरिलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ट्रक से 52 बोरियों में भरा 1300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत लगभग दो करोड़ 60 लाख रूपए है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गांजे को उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थ पर की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\