देश की खबरें | दिल्ली से लापता हुई 13 साल की किशोरी को उप्र के बरेली से बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन क्षेत्र से 13 वर्षीय एक किशोरी के लापता होने के छह दिन बाद, पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली से किशोरी को बचा लिया है और उस व्यक्ति को भी पकड़ लिया है जिसने कथित तौर पर उसका अपहरण किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन क्षेत्र से 13 वर्षीय एक किशोरी के लापता होने के छह दिन बाद, पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली से किशोरी को बचा लिया है और उस व्यक्ति को भी पकड़ लिया है जिसने कथित तौर पर उसका अपहरण किया था।

पुलिस ने कहा कि किशोरी और आरोपी को वापस दिल्ली लाया गया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क ने एक यात्री को किया गिरफ्तार, यात्री से 27, 36, 659 रुपए मूल्य का 531.390 ग्राम सोना जब्त किया: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना 18 अक्टूबर को सामने आई जब किशोरी के पिता की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत में कहा गया था उनकी बेटी अपराह्न साढ़े तीन बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर चली गई थी और बहुत तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

यह भी पढ़े | Amarinder Singh on BJP: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर समाज को बांटने का लगाया आरोप.

किशोरी के पिता बिजली का काम करते हैं और उनका परिवार राजस्थान के ढोलउत गांव का रहने वाला है।

अधिकारी ने कहा कि किशोरी और उसका परिवार दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन में राम कॉलोनी में रहता है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान किशोरी से पूछताछ की गई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान मोहम्मद दिलदार के रूप में की गई है जो एक सब्जी विक्रेता है और किशोरी के परिवार को जानता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\