देश की खबरें | नवी मुंबई के अनाथालय में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, चार लोगों पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के एक अनाथालय में 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 28 अक्टूबर नवी मुंबई के एक अनाथालय में 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर खांदेश्वर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 64 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी शामिल हैं, जिसमें एक महिला' केयरटेकर' भी है, जिसने जुलाई से सितंबर के बीच हुए दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज नहीं कराई।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के रास्ते बच्ची के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने पिछले महीने उसके साथ मारपीट भी की।
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने किशोरी को गलत तरीके से छुआ। महिला 'केयरटेकर' को इस दुर्व्यवहार के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

