एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक मिनी ट्रक के सड़क से फिसलकर गड्ढे में गिर जाने से उसमें सवार पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान में जुटे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 18 मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक मिनी ट्रक के सड़क से फिसलकर गड्ढे में गिर जाने से उसमें सवार पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान में जुटे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

'रेस्क्यू-1122' के मुताबिक, यह मिनी ट्रक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले से पंजाब के खुशाब जिले की ओर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर खुशाब के पेंच पीर इलाके में एक मोड़ पर मिनी ट्रक सड़क से फिसलकर गड्ढे में गिर गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच बच्चों समेत 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।’’

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति के कारण मिनी ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).