एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में सुरक्षा बल के 13 जवानों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 28 जून पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में सुरक्षा बल के 13 जवानों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम-रोधी इकाई के एक वाहन से टकरा दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों में 14 आम नागरिक भी हैं, जिनमें महिलायें और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि घटना के समय सैन्य आवाजाही के कारण इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोट के बाद राहत अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़े आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस घटना को हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में सबसे घातक घटनाओं में से एक बताया जा रहा है और इसने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).