देश की खबरें | ओडिशा में बंजारों के समूह में झड़प और पांच लोगों की मौत मामले में 13 लोग हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बंजारों के दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोगों की मौत से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राउरकेला, 31 अक्टूबर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बंजारों के दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोगों की मौत से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के करमाडीही गांव में हुई झड़प में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसने बताया कि घायलों का सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि हिंसा के पीछे विवाहेतर संबंध होने का संदेह है।
घटना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पड़ोसी जिले से सात महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग झारखंड और बिहार के निवासी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

