आगरा,पांच जून उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के 13 नये मामले आने के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 937 हो गयी है।
जिलाधिकारी पीएन सिंह के मुताबिक इस अवधि में तीन लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही अबतक जिले में 802 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | आत्मनिर्भर भारत अभियान: लोकल से ग्लोबल- वाराणसी के लंगड़ा आम हुए खास.
आगरा में इस समय 88 संक्रमित उपचाराधीन हैं जबकि दो और लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।
अधिकारी के मुताबिक जिले में सामने आए नये मामलों में एक संक्रमित क्षय रोग का मरीज है।
यह भी पढ़े | भारतीय वैज्ञानिकों के शोध को WHO ने दी मान्यता, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के प्रयोग की अनुमति.
उन्होंने बताया कि एसएन अस्पताल में 69 वर्षीय संक्रमित को सांस लेने में परेशानी होने के बाद भर्ती कराया गया था। उन्हें कई बीमारियां भी जिससे उनकी तबियत बिगड़ती चली गयी और उनकी मौत हो गयी।
वहीं न्यू आगरा निवासी 60 वर्षीय मरीज को भी एसएन अस्पताल में सांस लेने में समस्या की वजह से भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गयी।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY