एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। नये मामलों के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,462 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

मुंबई, 27 जून महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। नये मामलों के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,462 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर में कोरोना वारयस संक्रमित 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी।

विभाग ने कहा कि राज्य में एक जनवरी से कोरोना वायरस के कुल 2,462 मामले सामने आए हैं और 37 मौतें दर्ज की गई हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि वायरस संक्रमण के नए मामलों में से पांच पिंपरी चिंचवाड़, तीन नागपुर, दो पुणे और ठाणे, नवी मुंबई व सतारा से एक-एक मामला शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक जनवरी से अब तक राज्य भर में कोरोना वायरस के लिए 28,486 नमूनों की जांच की और अब तक 2,277 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इस वर्ष अब तक मुंबई में 980 मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले जून में 539 मामले सामने आए।

बयान में कहा गया है कि एक जनवरी से अबतक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित कम से कम 37 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 36 को सह-रुग्णताएं थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).