गौतम बुद्ध नगर जिले कोरोना वायरस के 13 नये मामले सामने आये
जमात

नोएडा, पांच मई उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 13 मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों को मिलाकर जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 192 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इन 13 मरीजों में दो स्वास्थ्यकर्मी और एक बच्चा भी शामिल हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला सर्विलांस अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 52 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि आज पाए गए मरीजों को मिलाकर जनपद में कोविड-19 से संक्रमित 192 मरीज हो गए हैं। इनमें 109 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 83 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मरीजों में दो स्वास्थ्यकर्मी सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) से 30 वर्षीय एक महिला और शारदा अस्पताल से 24 वर्षीय एक महिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में छह नोएडा और पांच ग्रेटर नोएडा से सामने आये है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)